PNB Bank Ka Balance Check Kare
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आपको जानकारी देंगे की पीएनबी बैंक का बैलेंस चेक कैसे करें | दोस्तों आज के समय में बैंक खाते का बैलेंस समय – समय पर चेक करना बहुत जरुरी हो गया है | अगर आपका खाता पंजाब नेशनल बैंक में है तो आपको बैलेंस चेक करने के लिए हमेशां बैंक शाखा जाने की जरुरत नहीं है | पीएनबी अपने ग्राहकों को एसएमएस, मिस्ड कॉल, पीएनबी वन मोबाइल ऐप, इंटरनेट बैंकिंग, एटीएम जैसे कई सुविधाएं प्रदान करता है | जिनकी मदद से आप कुछ ही मिनटों में अपने खाते का बैलेंस आसानी से चेक कर सकते है | जिसकी पूरी जानकारी को आज के इस आर्टिकल में पूरा विस्तार से बताएंगे | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ना होगा |
पीएनबी बैंक का बैलेंस चेक करने के लिए पात्रता
- आवेदक का पंजाब नेशनल बैंक में सक्रिय बैंक खाता होना चाहिए |
- मिस्ड कॉल या एसएमएस सेवा का उपयोग करने के लिए मोबाइल नंबर बैंक खाते से रजिस्टर्ड होना चाहिए |
- पीएनबी वन ऐप या इंटरनेट बैंकिंग का उपयोग करने के लिए सम्बंधित सेवा पहले से सक्रीय होना चाहिए |
- एटीएम से बैंक बैलेंस चेक करने के लिए आपके पास वैध पीएनबी या किसी अन्य बैंक का डेबिट कार्ड और उसका पिन होना चाहिए |
पीएनबी बैंक का बैलेंस चेक कैसे करें ?
मिस्ड कॉल से बैलेंस चेक करें
- मिस्ड कॉल के माध्यम से पीएनबी बैंक बैलेंस चेक करने के लिए सबसे पहले आपको अपने बैंक खाते में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 1800 180 2223 पर मिस्ड कॉल कर देना है और कॉल अपने आप कट जाएगी |
- उसके कुछ ही सेकेण्ड में आपके मोबाइल नंबर पर एसएमएस आएगा जिसमे आपके बैंक खाते का उपलब्ध बैलेंस दिखाई देगा |
इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से
- इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से बैंक बैलेंस चेक करने के लिए सबसे पहले आप सभी को पीएनबी के इंटरनेट बैंकिंग में लॉगिन करना है |
- उसके बाद आपको Accounts सेक्शन में जाना होगा |
- अब वहां पर आपके खाते का बैलेंस और ट्रांजैक्शन की जानकारी दिखाई देगी |
पीएनबी वन मोबाइल बैंकिंग ऐप से
- पीएनबी बैंक का बैलेंस चेक करने के लिए सबसे पहले आप सभी को अपने मोबाइल में पीएनबी वन ऐप इंस्टॉल कर लेना है |
- उसके बाद MPIN या बायोमेट्रिक से लॉगिन करना है और उसके बाद होम स्क्रीन पर आपको अपना अकाउंट बैलेंस और मिनी स्टेटमेंट देख सकते है |
एटीएम से बैलेंस चेक करें
- एटीएम मशीन से पीएनबी बैंक का बैलेंस चेक करने के लिए सबसे पहले आप सभी को किसी भी पीएनबी या अन्य बैंक के एटीएम में अपना डेबिट कार्ड डालना होगा |
- उसके बाद आपको एटीएम पिन दर्ज करना होगा और उसके बाद आपको Balance Enquiry का ऑप्शन चुनना होगा |
- उसके बाद एटीएम मशीन के स्क्रीन पर आपका बैलेंस दिखाई देगा और चाहे तो उसकी रसीद भी प्राप्त कर सकते है |
इस प्रकार से आप ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से पीएनबी बैंक का बैलेंस चेक कर सकते है |
फायदे
- घर बैठे कुछ ही मिनटों में बैलेंस चेक किया जा सकता है |
- बैंक शाखा में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ती है |
- एमएसडी कॉल और मोबाइल बैंकिंग जैसे सुविधाएं तेज और सुविधाजनक है |
- एटीएम, इंटरनेट बैंकिंग और पासबुक जैसे कई ऑप्शन उपलब्ध है |
- खाते की राशि और लेनदेन पर आसानी से नजर रखी जा सकती है |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आपको जानकारी दिए है की पीएनबी बैंक का बैलेंस चेक कैसे करें इसकी पूरी जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपने घर बैठे ही पीएनबी बैंक का बैलेंस चेक कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर कीजिएगा |