Aadhar Card Bank Account Se Link Kare
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आपको जानकारी देंगे की आधार कार्ड बैंक खाता से लिंक कैसे करें | दोस्तों आधार कार्ड को बैंक अकाउंट से लिंक करना एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है जिसके माध्यम से आपके आधार कार्ड को बैंक खाते के साथ जोड़ा जाता है | इससे बैंकिंग सेवाओं और सरकारी योजनाओं से मिलने वाले लाभ को प्राप्त करने में सुविधा होती है | आधार लिंक करने की प्रक्रिया बैंक खाता, एटीएम, मोबाइल बैंकिंग या इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से की जा सकती है | अगर आप भी अपने आधार कार्ड को बैंक अकाउंट से लिंक करना चाहते है तो आज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को विस्तार से बताएंगे | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ना होगा |
बैंक शाखा से आधार कार्ड बैंक खाता से लिंक करें ?
अगर आप बैंक शाखा से अपने आधार कार्ड को बैंक खाते से लिंक करना चाहते है तो इसके लिए नीचे बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार से है –
- आधार कार्ड बैंक अकाउंट से लिंक करने के लिए सबसे पहले आप सभी को अपने बैंक शाखा में जाना होगा और साथ में आधार कार्ड व बैंक पासबुक लेकर जाना होगा |
- उसके बाद बैंक कर्मचारी से आधार लिंकिंग / साइडिंग फॉर्म मांगना है और उस फॉर्म में आपको अपना नाम, बैंक खाता संख्या और आधार कार्ड नंबर सही से भरना होगा |
- अब फॉर्म पर अपना हस्ताक्षर करना है और आवश्यक दस्तावेजों की कॉपी लगाना है | और भरा हुआ फॉर्म बैंक कर्मचारी के पास जमा करना है |
- उसके बाद बैंक के द्वारा आपकी जानकारी और दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा और उसके बाद आपका आधार कार्ड बैंक खाता से लिंक कर दिया जाएगा |
एटीएम से आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक करने ?
- एटीएम से अपने आधार कार्ड को बैंक खाता से लिंक करने के लिए सबसे पहले आपको अपने बैंक के एटीएम पर जाना है और एटीएम कार्ड मशीन में डालना है |
- अब आपको अपना एटीएम पिन दर्ज करना है और मेनू में “Aadhar Registration”, “Link Aadhar” या इसी तरह का ऑप्शन खोजना है |
- उसके बाद आपको अपना बैंक खाता चुनना है अगर एटीएम में ऑप्शन दिया गया हो |
- अब आपको अपना आधार कार्ड नंबर दर्ज करना है और दुबारा आधार कार्ड नंबर डालकर पुष्टि करना होगा |
- उसके बाद स्क्रीन पर दिखाई गई जानकारी को ध्यान से जांचे और सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- सफल अनुरोध के बाद एटीएम पर पुष्टि सन्देश दिखाई दे सकता है |
मोबाइल बैंकिंग से आधार कार्ड बैंक खाता से लिंक करें ?
- आधार कार्ड बैंक अकाउंट से लिंक करने के लिए सबसे पहले आपको अपने बैंक का अधिकारी मोबाइल बैंकिंग ऐप खोलना है और लॉगिन करना है |
- उसके बाद मेनू में “Services” , “Profile” या “Aadhar Linking / Seeding” का ऑप्शन खोजना है और अब आपको Aadhar Linking / Seeding के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- उसके बाद आपको अपना बैंक खाता चुनना है और आधार कार्ड नंबर दर्ज करना है |
- दर्ज किए गए आधार कार्ड नंबर को दुबारा जांच कर सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- अगर ओटीपी या अन्य सत्यापन माँगा जाए तो उसे पूरा करना होगा |
- अनुरोध सफल होने के बाद बैंक के द्वारा आधार लिंकिंग की प्रक्रिया पूरी की जाएगी |
इस प्रकार से आप ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक कर सकते है |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आपको जानकारी दिए है की आधार कार्ड बैंक अकाउंट से लिंक कैसे करें इसकी पूरी जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपने आधार कार्ड को बैंक खाते से लिंक कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर कीजिएगा |