PM Kisan Yojana Ka Payment Status Check Kare : पीएम किसान योजना का पेमेंट स्टेटस चेक करें ?

PM Kisan Yojana Ka Payment Status Check Kare 

हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आपको जानकारी देंगे की पीएम किसान योजना का पेमेंट स्टेटस चेक कैसे करें | दोस्तों प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है जिसके तहत पात्र किसान परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है | इस योजना के अंतर्गत किसानो को निर्धारित नियमो के अनुसार सालाना सहायता राशि सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाती है | किसान ऑनलाइन माध्यम से अपनी क़िस्त और पेमेंट की स्थिति आसानी से चेक कर सकते है | आज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को विस्तार से बताएंगे | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ना होगा |

PM Kisan Yojana Ka Payment Status Check Kare 

पीएम किसान पेमेंट स्टेटस चेक करने के लिए दस्तावेज 

  1. आधार कार्ड
  2. मोबाइल नंबर
  3. पीएम किसान रजिस्ट्रेशन नंबर
  4. मोबाइल फ़ोन और इंटरनेट कनेक्शन

इन जानकारी के सहायता से पीएम किसान ऑनलाइन अपनी क़िस्त और पेमेंट की स्थिति को आसानी से चेक कर सकते है |

पीएम किसान योजना का पेमेंट स्टेटस चेक करें ?

अगर आप पीएम किसान योजना का पेमेंट स्टेटस ऑनलाइन चेक करना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार से है –

  1. पीएम किसान योजना का पेमेंट स्टेटस चेक करने के लिए सबसे पहले आप सभी को अपने मोबाइल में इंटरनेट ब्रांउजार खोलना है और पीएम किसान के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा | 
  2. वेबसाइट पर आने के बाद आपको होम पेज पर Farmers Corner या संबंधित विकल्पों में जाकर Know Your Status पर क्लिक करना होगा |
  3. अब आपको अपना पीएम किसान रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करना है | अगर रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं है तो Know Your Registration Number के ऑप्शन के मदद से उसे प्राप्त किया जा सकता है |
  4. अब स्क्रीन पर मांगी गई जानकारी को भरना है और Get Data / Search के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  5. उसके बाद आपको स्क्रीन पर पीएम किसान योजना की पूरी जानकारी दिखाई देगी जहां से आप देख सकते है की आपकी क़िस्त जारी हुई है या नहीं |
  6. अगर वेबसाइट पर क़िस्त जारी होने की जानकारी दिखाई दे रही है तो अपने बैंक खाते का बैलेंस या बैंक स्टेटमेंट चेक करके भी भुगतान की पुष्टि कर सकते है |

इस प्रकार से आप ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से पीएम किसान योजना का पेमेंट स्टेटस चेक कर सकते है |

पीएम किसान पेमेंट स्टेटस चेक करने के फायदे 

  1. मोबाइल या कंप्यूटर और इंटरनेट के मदद से कभी भी जानकारी चेक की जा सकती है |
  2. किसान बिना किसी कार्यालय या बैंक जाए मोबाइल से पेमेंट की स्थिति देख सकते है और पता चलता है की क़िस्त जारी हुई है या अभी लंबित है |
  3. ऑनलाइन स्टेटस चेक करने से बैंक या सरकारी कार्यालय के चक्कर लगाने की जरुरत कम होती है |
  4. किसान अपनी पिछली और वर्त्तमान किस्तों की स्थिति देख सकते है |
  5. अगर भुगतान नहीं आया है तो स्टेटस देखकर संभावित समस्या की जानकारी मिल सकती है |

निष्कर्ष –

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आपको जानकारी दिए है की पीएम किसान योजना का पेमेंट स्टेटस चेक कैसे करें इसकी पूरी जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपने घर बैठे ही पीएम किसान योजना का पेमेंट स्टेटस चेक कर सकते है और इसका लाभ उठा सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर करें |

Leave a Comment