PNB Bank Ka Balance Check Kaise Kare
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आपको जानकारी देंगे की पीएनबी बैंक का बैलेंस चेक कैसे करें | दोस्तों पीएनबी बैंक देश के प्रमुख सरकारी बैंको में से एक है | अगर आपका पीएनबी बैंक में खाता है तो आप अपने खाते में मौजूद राशि का बैलेंस आसानी से चेक कर सकते है | इसके लिए हर बार बैंक शाखा में जाने की जरुरत नहीं होती है | ग्राहक मिस्ड कॉल, पीएनबी वन मोबाइल ऐप, एटीएम, इंटरनेट बैंकिंग और पासबुक जैसे अलग – अलग तरीको से अपना बैंक बैलेंस चेक कर सकते है | इन सुविधाओं के मदद से आप घर बैठे अपने खाते में जमा राशि की जानकारी प्राप्त कर सकते है और अपने लेनदेन पर भी नजर रख सकते है | आज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को विस्तार से बताएंगे | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ना होगा |
पीएनबी बैंक का बैलेंस चेक कैसे करें ?
पंजाब नेशनल बैंक खाते का बैलेंस चेक करने के लिए आप निम्न तरीको में से किसी एक का इस्तेमाल कर सकते है जो की, इस प्रकार से है –
मिस्ड कॉल से बैलेंस चेक करें
पंजाब नेशनल बैंक का बैलेंस मिस्ड कॉल से चेक करने के लिए आपका मोबाइल नंबर बैंक खाते में रजिस्टर्ड होना चाहिए |
- पीएनबी बैंक का बैलेंस चेक करने के लिए सबसे पहले आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से पीएनबी के बैलेंस पूछताछ सेवा पर कॉल करना है |
- कॉल कुछ रिंग के बाद अपने से कट जाएगी |
- उसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से खाते का बैलेंस प्राप्त हो जाएगा |
- अगर एसएमएस नहीं आता है तो पहले यह सुनिश्चित करें की आपका मोबाइल नंबर पीएनबी खाते में सही तरीके से रजिस्टर्ड है |
बैंक के मिस्ड कॉल नंबर समय के साथ बदल सकते है इसलिए नंबर इस्तेमाल करने से पहले पीएनबी की आधिकारिक जानकारी से इसकी पुष्टि कर लें |
पीएनबी मोबाइल ऐप से बैलेंस चेक करें ?
पीएनबी के पीएनबी वन मोबाइल ऐप से बैंक बैलेंस आसानी से चेक किया जा सकता है | इसके लिए मोबाइल नंबर बैंक खाते में रजिस्टर्ड होना चाहिए |
- पीएनबी बैंक का बैलेंस चेक करने के लिए सबसे पहले आप सभी को अपने मोबाइल फ़ोन में PNB ONE ऐप खोलना है |
- उसके बाद आपको अपने यूजर आईडी और एमपिन से लॉगिन करना है |
- अब होम स्क्रीन पर Accounts के ऑप्शन में जाना होगा |
- जिस बैंक खाते का आपको बैलेंस चेक करना है उसे चुनना होगा |
- उसके बाद आपके मोबाइल स्क्रीन पर आपके बैंक खाते का Available Balance दिखाई देगा |
इस तरह आप घर बैठे मोबाइल से अपने पंजाब नेशनल बैंक खाते का बैलेंस और खाते से जुड़े लेनदेन की जानकारी देख सकते है |
इंटरनेट बैंकिंग से बैलेंस चेक करें ?
पीएनबी की इंटरनेट बैंकिंग सुविधा के माध्यम से आप घर बैठे अपने बैंक खाते का बैलेंस चेक कर सकते है | इसके लिए आपके पास इंटरनेट बैंकिंग की लॉगिन सुविधा और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर होना चाहिए |
- पीएनबी बैंक का बैलेंस चेक करने के लिए सबसे पहले आप सभी को पीएनबी बैंक के आधिकारिक इंटरनेट बैंकिंग वेबसाइट खोलना है |
- उसके बाद Retail Internet Banking में लॉगिन करना होगा |
- अब आपको अपने यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा और लॉगिन करने के बाद Accounts या Account Summary के ऑप्शन पर जाना होगा |
- उसके बाद आपको अपना बैंक खाता चुनना होगा और स्क्रीन पर आपके बैंक खाते का Available Balance दिखाई देगा |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आपको जानकारी दिए है की पीएनबी बैंक का बैलेंस चेक करें इसकी पूरी जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपने घर बैठे पंजाब नेशनल बैंक का बैलेंस चेक कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को सहयर जरूर करें |