Paytm Se Personal Loan Kaise Le : पेटीएम से पर्सनल लोन कैसे लें ?

Table of Contents

Paytm Se Personal Loan Kaise Le |

हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आप लोगो को जानकारी देंगे की पेटीएम से पर्सनल लोन कैसे लें | दोस्तों आपको बता दें की अगर आप भी अपने स्मार्टफोन से ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के लिए पेटीएम का उपयोग करते है तो ऐसे में आपके लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है

क्योकि अब आप पेटीएम का उपयोग केवल लेनदेन के लिए ही नहीं बल्कि लोन लेने के लिए भी कर सकते है | आपको जानकारी के लिए बता दें की अगर आपको भी पर्सनल लोन की आवश्यकता है तो आप पेटीएम के माध्यम से लोन के लिए आवेदन कर सकते है | जिसकी पूरी जानकारी को आज के इस आर्टिकल में पूरा विस्तार से बताएंगे | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना पढ़ना होगा |

Paytm पर्सनल लोन

पेटीएम पर्सनल लोन क्या है ? 

पेटीएम ऐप आज के समय में डिजिटल लेनदेन के लिए भारत का नंबर वन ऐप बन चूका है जिसकी स्थापना विजय शंकर शर्मा के द्वारा की गई थी | डिजिटल लेनदेन के अलावा और भी बहुत सारे फीचर्स इस ऐप में है जैसे की बिजली बिल भरना, मोबाइल रिचार्ज और ऑनलाइन शॉपिंग करना आदि | पेटीएम एप्लीकेशन की प्रचलितता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है की आज इस ऐप के 46 करोड़ से भी ज्यादा भारतीय लोग इसे इस्तेमाल कर रहे है | हाल ही में पेटीएम के द्वारा एक नया फीचर लांच किया गया है जिससे आप पेटीएम ऐप से लोन ले सकते है |

पेटीएम से पर्सनल लोन कैसे लें ? 

दोस्तों अगर आप पेटीएम से पर्सनल लोन लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार से है –

  1. पेटीएम से पर्सनल लोन लेने के लिए सबसे पहले आप सभी को अपने मोबाइल फ़ोन के प्ले स्टोर को ओपन करना होगा और वहां से आपको Paytm App को इंस्टॉल कर लेना होगा |
  2. ज्यादातर व्यक्ति इस एप्लीकेशन को पहले से इंस्टॉल करके रखे होंगे तो आपको सबसे पहले से गूगल प्ले स्टोर से अपडेट करना होगा |
  3. उसके बाद आपको पेटीएम ऐप को अपने मोबाइल फ़ोन में ओपन करना होगा |
  4. ओपन करने के बाद आपको पेटीएम ऐप का डैशबोर्ड देखने को मिलेगा जिसमे से आपको Loan And Credit Cards के ऑप्शन में जाना होगा |
  5. उसके बाद आपको Personal Loan के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा और अब लोन आवेदन करने के लिए Get it Now के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  6. उसके बाद पेटीएम ऐप से लोन आवेदन करने के लिए लोन एप्लीकेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा |
  7. अब आपको इस एप्लीकेशन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी को सही से दर्ज करना होगा |
  8. उसके बाद आपके द्वारा दी गई जानकारी अनुसार लोन अप्रूवल अमाउंट राशि देखने को मिल जाएगा और अब आपको अपने जरुरत अनुसार लोन अमाउंट का चयन करना होगा |
  9. उसके बाद इस राशि को प्राप्त करने के लिए आपको अपनी बैंक की जानकारी को दर्ज करना होगा |
  10. बैंक की जानकारी को दर्ज करने के बाद लोन से जुडी सभी जानकारी को आपको सही से पढ़ना होगा और लोन की ईएमआई सेटअप करना होगा |
  11. सभी जानकारी को दर्ज करने के बाद आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा और उसके बाद आपका सफलतापूर्वक पेटीएम लोन के लिए आवेदन हो जाएगा |

निष्कर्ष – 

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप लोगो को जानकारी दिए है की पेटीएम से पर्सनल लोन कैसे लें इसकी पूरी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप बहुत ही आसानी से अपने घर बैठे ही पेटीएम से पर्सनल लोन ले सकते है और इसका लाभ भी प्राप्त कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर करें |

Leave a Comment